फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ड्राइंग में नंबर कम,गणित में पूरे 100 अंक

Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में मेधावियों को ड्राइंग में अपेक्षा के अनुरूप अंक हासिल नहीं हो पाए। वहीं भाषा में हिंदी व अंग्रेजी ने अच्छे नंबर दिए। सामाजिक विज्ञान में भी अंकों से झोली भरी। हाईस्कूल में दूसरा स्थान पाने वाली स्वराजवीर इंटर कालेज की वाणी कटियार को गणित में पूरे 100 नंबर मिले हैं। उन्होंने सामाजिक विज्ञान व विज्ञान में 97, अंग्रेजी व ड्राइंग में 92 अंक पाए।
विज्ञापन

प्रथम स्थान पर आने वाले गौतम बुद्ध इंटर कालेज मतापुर के अभय शाक्य को अंग्रेजी भाषा में 97 और इतने ही अंक विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में मिले। हिंदी में 95,गणित में 98, ड्राइंग में 92 अंक आए। इस तरह सरल माने जाने वाले ड्राइंग में दोनों मेधावियों को सबसे कम 92 अंक ही हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें