फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 50 प्रतिशम से कम उपस्थित वाले स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर बीएसए ने 66 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किए हैं। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों से बच्चों की उपस्थिति बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि लगातार बैठकों में स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद प्रधानाध्यापकों की लापरवाही के चलते बच्चे स्कूलों में नहीं पहुंच रहे हैं। बताया कि 17 अक्तूबर को एमडीएम पोर्टल से आई वीआरएस कॉल से बच्चों की उपस्थिति का संज्ञान प्रधानाध्यापकों से लिया गया था। 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले 66 स्कूलों चिन्हित किए गए। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि बढ़पुर व नगर के पांच-पांच,कायमगंज के 11, कमालगंज के आठ, मोहम्मदाबाद के 12, नबावगंज के दो, राजेपुर के 15, शमसाबाद के आठ स्कूलों के प्रधानाध्यापको को नोटिस उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। छात्र उपस्थिति न बढ़ने पर संबंधित पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें