फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पेनाल्टी शूटआउट में नॉर्दन रेलवे लखनऊ ने जीती ट्राॅफी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नॉर्दन रेलवे लखनऊ और एनसीआर प्रयागराज के बीच बेहद रोमांचकारी रहा। पेनाल्टी शूटआउट में तीन गोलकर नॉर्दन रेलवे लखनऊ ने टॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


रविवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में एनसीआर प्रयागराज व नॉर्दन रेलवे लखनऊ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। भीषण सर्दी के चलते मैच निर्धारित समय से कुछ देर बाद शुरू हुआ। एक घंटे के मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने के लिए लगातार प्रयास करते दिखाई दिए।
खिलाड़ी एक-दूसरे को गच्चा देकर गोल करने का कोई मौका नहीं जाने दे रहे थे। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत कोई भी टीम एक-दूसरे के खिलाफ गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

रेफरी ने पेनाल्टी शूटआउट से जीत-हार तय करने का निर्णय लिया। नॉर्दन रेलवे लखनऊ ने तीन गोल कर दिए, लेकिन एनसीआर प्रयागराज की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। जीत मिलते ही नॉर्दन रेलवे लखनऊ के खिलाड़ियों की खुशी देखते ही बन रही थी। उत्साहित खिलाड़ी मैदान पर ही एक-दूसरे से लिपट गए।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 51000 रुपये की धनराशि प्रदान की। उप विजेता टीम को टॉफी तथा 31000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। निर्णायक की भूमिका अंतरराष्ट्रीय रेफरी नीलिमा राजेश तथा मुशीर ने निभाई। राजीव सक्सेना, कवी यादव, अंजुम दुबे, सौरभ राठौर, अरविंद जादौन, अफजाल अहमद, सुरेंद्र यादव, लक्ष्मण टंडन, हलीम कुरैशी, अवनींद्र कुमार, चमन टंडन, नवाब सिद्दीकी, प्रदीप त्रिपाठी, शमसुल व कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें