फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं

विज्ञापन
फोटो-06, लापता छात्र तूफान सिंह। स्रोत परिजन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जनपद हरदोई थाना अरवल क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी जोगराज ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें कहा, उनका भतीजा तूफान सिंह उर्फ निर्दोष (12) पुत्र रामसेवक, रामभरोसे लाल विद्या मंदिर लुधैया हॉस्टल में कक्षा पांच का छात्र है। 11 अगस्त को वह गांव से कायमगंज गया था। यहां से दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिया पर ई-रिक्शा में बैठाकर स्कूल भेजा गया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। परिजन ने स्कूल में पूछताछ की, मगर जानकारी नहीं मिली। जोगराज के अनुसार, उसी दिन सुबह सात से 8:30 बजे के बीच भतीजे ने उनके मोबाइल से किसी से बात की और कॉल नंबर डिलीट कर दिया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें