फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मरम्मत के चलते नौ ट्रेनें निरस्त, छह के रूट बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लखनऊ के मानक नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम होने से कानपुर-कासगंज रेल मार्ग पर दो सितंबर तक नौ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। छह के रूट बदले गए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इज्जत नगर के डीआरएम के निर्देश में कहा गया कि ट्रैक मरम्मत के चलते 29 अगस्त की अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस और 30 अगस्त को लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन बंद रहेगा। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 29 अगस्त से दो सितंबर तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस 30 अगस्त को नहीं आएगी। लखनऊ-कासगंज के बीच चलने वाली दैनिक पैसेंजर ट्रेन दो सितंबर तक निरस्त रहेगी। इसी तरह छपरा-फर्रुखाबाद के बीच चलने वाली अप-डाउन की उत्सर्ग एक्सप्रेस एक सितंबर तक निरस्त रहेगी।
इसके अलावा 29 अगस्त को कविगुरु एक्सप्रेस, 31 अगस्त व एक सितंबर को आने वाली हमसफर एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से नहीं गुजरेगी। जयपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन 30 अगस्त को, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस एक सितंबर और गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन 29 अगस्त को फर्रुखाबाद से होकर नहीं गुजरेगी। ट्रेनों के निरस्त होने और रूट बदलने से यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाणिज्य अधीक्षक सीपी पटेल ने बताया कि मरम्मत के चलते ट्रेनों को निरस्त और रूट बदले गए हैं। जिन यात्रियों का टिकट बुक थी, उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा। किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें