फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे से नवविवाहिता का घुटा दम, हुई मौत

Fri, 21 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। फंदा लगने से नवविवाहिता का दम घुट गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला राजन निवासी अवधेश कुमार ने पुत्री समीक्षा जाटव (20) का विवाह मेरापुर क्षेत्र के गांव ऊनासी निवासी विपिन के साथ किया था। बुधवार की सुबह समीक्षा का शव घर में खूंटी पर साड़ी के फंदे से लटका मिला था। ससुरालीजन शव को फंदे से उतारकर घर से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पिता अवधेश कुमार परिजनों के साथ मौके पर पहुुंचे। उन्होंने ससुरालीजनों पर बाइक व सोने की चेन की मांग नहीं पूरी होने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति विपिन, ससुर राकेश, सास, जेठानी क्रांती, देवर टिल्लू, ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गुरुवार को समीक्षा के शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक समीक्षा की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। उसके घुटने पर दो खरोंच के निशान मिले। शरीर में कोई चोट का निशान नहीं पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें