फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: घर में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, एक वर्ष पहले हुई थी शादी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Tue, 24 Jan 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कमालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में महिला कमरे के कुंडे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सास की सूचना पर खेत में काम कर रहे पति व ससुर मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से उतारा गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महवीर नगला निवासी मुकेश कुमार शाक्य का एक वर्ष पहले जनपद मैनपुरी थाना किशनी गांव बराह निवासी प्रीती(20) से विवाह हुआ था। 15 दिन पहले प्रीती ने एक पुत्री का जन्म दिया। सोमवार को मुकेेश कुमार पिता बालकराम के साथ खेत पर काम करने चला गया।
मां किताब श्री दोपहर में दूसरे मकान में बंधे जानवरों को चारा पानी करने गई थी। घर आने पर बहू प्रीती को ऊपर के कमरे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका पाया। किताब श्री की सूचना पर पति मुकेश व ससुर बालकराम खेत से घर आए। पति मुकेश ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। पुलिस ने प्रीती के परिजनों को सूचना भेज दी।। पति मुकेश ने फांसी लगाने के कारण के संबंध में कोई बात होने से इनकार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें