फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की खातिर नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। 11 माह पहले हुए विवाह के बाद ही ससुरालियों ने नवविवाहिता को कार की खातिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता मायके आ गई। यहां थाना पुलिस को तहरीर दी, मगर पुलिस ने उसे कायमगंज थाने जाने की सलाह देकर टहला दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बचिलइया निवासी रघुवीर सिंह गंगवार ने पुत्री रागिनी की शादी नौ मई 2023 को कायमगंज कोतवाली के गांव घसिया चिलौली में की थी। इसमें रघुवीर ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। चौथी विदा के बाद ही ससुरालीजन कार की मांग करने लगे। इसको लेकर रागिनी के साथ मारपीट भी की गई।
15 सितंबर 2023 को लालू अपनी बहन रागिनी की ससुराल समझाने गया। मगर वह किसी बात पर नहीं माने। उन्होंने कार हर हाल में देने की बात कही। उसी दिन रागिनी के साथ मारपीट कर माल-जेवर रख लिया। उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसी दिन भाई रागिनी को मायके ले आया। पांच मार्च को ससुरालियों ने बचिलइया में पंचायत की। उन्होंने कार मिलने तक विदा न कराने की बात कह दी। यही नहीं रागिनी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। मगर पुलिस ने कायमगंज थाने की बात कहकर उन्हें टहला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें