फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना बिल के पकड़ी तंबाकू के मूल्यांकन में नया पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पांच दिन पूर्व एसडीएम यदुवंश कुमार द्वारा बिना ई-वे बिल के पकड़ी गई ट्रक में लदी तंबाकू के माल पर मूल्य निर्धारित होने के बाद नया पेच फंस गया है। जीएसटी अधिकारियों ने सत्यापन किया तो वजन के साथ उसमें तीन किस्मों का माल मिला है। जिसकी कीमत बाजार में 150 रुपये से लेकर 50 रुपये किलो तक बताई जा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम ने शुक्रवार को कंपिल से बिना ई-वे बिल के तंबाकू लदा ट्रक पकड़ा था। तंबाकू के मूल्य निर्धारण के लिए मंडी सचिव को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कृषि विपणन निरीक्षक को जिम्मेदारी दे दी। विपणन निरीक्षक ने कुछ तंबाकू ट्रेड यूनियन के व्यापारियों से माल का मूल्यांकन कराया। इसमें 40 रुपये से लेकर अधिकतम 50 रुपये किलो कीमत लगाई गई। ट्रक सहित माल का वजन 28 टन निकला। माल का वजन 13.50 टन बताया गया था। जीएसटी अधिकारियों को वजन व मूल्य निर्धारण में शंका हुई। उन्होंने बुधवार शाम उसका सत्यापन किया तो दोनों में भिन्नता पाई गई।
जीएसटी के सहायक आयुक्त रामनरेश व अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 28 टन वजन में 12.5 टन ट्रक का वजन काटा जाता है, जाहिर है कि माल ज्यादा है। इस तरह माल 15.50 टन है। दो टन का अंतर है। माल चेक किया। उसमें तीन किस्म ओरछा, नस, रबा का माल पाया गया। वजन किया तो 45 किलो से लेकर 56 किलो तक बोरे में माल की भरा मिला। इसकी अलग-अलग कीमत 150 रुपये से लेकर 50 रुपये किलो तक बताई जा रही है। दोबारा सत्यापन होने से टैक्स व जुर्माने की रकम बढ़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त अभिषेक मिश्रा ने बताया कि दोबारा कीमत आकलन के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी चालक कलराज ही सामने आया है। यदि व्यापारी सामने नहीं आया तो 128 प्रतिशत जुर्माना लगेगा। व्यापारी के सामने आने पर टैक्स का दोगुना यानी माल की कीमत का 56 प्रतिशत जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें