फर्रूखाबाद। राजपूत रेजिमेंट सेंटर में नवीन कैंटीन के भवन का शुभारंभ ब्रिगेडियर ने किया। उन्होंने कहा कि नवीन भवन में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साथ ही महिलाओं को सहूलियत देने के लिए इंतजाम किए गए हैं।
फतेहगढ़ छावनी क्षेत्र स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर के नवीन भवन का उदघाटन हुआ। सेंटर कमांडेट ब्रिगेडियर एचएस संधू, पत्नी प्रीत संधू ने साक्षी के हाथों फीता कटवाकर शुभारंभ किया। नवीन भवन को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। इसमें महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रानिक्स सामान के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। खान-पान की वस्तुओं के अलावा लगेज काउंटर भी बनाया गया है। कैंटीन अफसर के मुताबिक भीड़ होने के दौरान बिल के लिए सैनिकों और पूर्व सैनिकों को कतार में ज्यादा देर नहीं लगना होगा। इसके लिए 10 काउंटर बनाए गए हैं। बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियों की भी व्यवस्था है। इस दौरान बड़ी संख्या में खरीददारी करने के लिए सैन्य कर्मी और पूर्व सैनिक पहुंचे। ब्रिगेडियर ने लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान डिप्टी कमांडेट कर्नल रीतेश बहल, कर्नल अजीत बेहरा, लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल चमोली, लेफ्टिनेंट कर्नल परमेंद्र शौकीन, लेफ्टिनेंट कर्नल आरके शर्मा, मेजर श्रीकांत एस गावडे, मेजर सोनू भदौरिया, सूबेदार मेजर संजीव कुमार, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह, नायब सूबेदार विक्रमजीत सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान जीएमपी हवलदार अरविंद सिंह व उनकी टीम के हाथों रही।