कायमगंज। अचरा मार्ग पर गांव लुधैया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक भतीजे की मौत हो गई। चाचा घायल हो गए। वह चाचा के साथ उनकी ससुराल गांव बरझाला जा रहा था। दोनों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरा खलवारा निवासी रामबहादुर का 22 वर्षीय पुत्र सचिन अपने 23 वर्षीय चाचा सचिन के साथ बाइक से उनकी ससुराल गांव बरझाला जा रहे थे। तभी गांव लुधैया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। चाचा शैलेंद्र का प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।सचिन फतेहगढ़ मिलेट्री कैंटीन में हेल्पर का काम करता था। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।