फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के जटवारा जदीद सेवा केंद्र पर गोष्ठी हुई। इसमें शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ पूनम के गीत से हुआ।
मुख्य वक्ता राजयोग शिक्षिका व सेवा केंद्र प्रभारी शोभा बहन ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का निर्माण क्लास रूम से होता है, न कि लोकसभा से। मानव के अंदर कौशल व गुणों की शक्तियों का खजाना है। उन्हें पहचान कर सदुपयोग करने की दिशा में राजयोग कारगर यंत्र है।
मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि आज लोगों की सोच सकारात्मक कम नकारात्मक ज्यादा है। इसे बदलने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत बनानी होगी।
व्यक्ति को वर्तमान के सकारात्मक विचारों में जीना चाहिए। इस दौरान भारती मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, सुनील अवस्थी, डीके शर्मा, सुवालाल मिश्रा, रामअवतार, मनीष मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। बच्चों को चॉकलेट, पेन आदि भेंट किए गए।