फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी के 60 हजार मांगने पर कलक्टर की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसान की हत्या कर शव खेत में दबाने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उधारी चुकता करने का दबाव बनाने पर हत्या करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के हब्बापुर निवासी कलक्टर बाथम (60) 19 अगस्त को उधारी के रुपये का तगादा करने गांव निवासी अंकित कटियार के घर गए थे। इसके बाद से लापता हो गया। पुत्र विमलेश ने 21 अगस्त को पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। 25 अगस्त को कलक्टर का शव गांव के सोनू के खेत में दबा हुुआ मिला।
मामले में पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर गांव के अंकित कटियार, राजू व उनके पिता रातीर्थ, फतेहगढ़ कोतवाली मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी बहनोई अंकित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने पुलिस ने 21 अगस्त को ही अंकित कटियार को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

अंकित ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले भाई राजू की शादी के लिए 60 हजार रुपये कलक्टर से उधार लिए थे। कई दिन से कलक्टर रुपये मांग रहा था। 19 अगस्त को उसने बुलाया था। यहां विवाद हो गया। कलक्टर ने उस पर दराती से हमला किया इसके बाद उसने ईंट से सिर व छाती पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। रात में साथियों की मदद से शव को खेत में दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें