फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की शिनाख्त के बाद दो पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साढ़ू के शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस कई दिन से पांच लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आया है।
शहर के मोहल्ला कटरा बख्शी में अपने साढ़ू सुरेंद्र सिंह के यहां रह रहे महिपाल (65) का शव 15 अक्तूबर को मोहम्मदाबाद कोतवाली के नवोदय विद्यालय के पास गड्ढे में मिला था।
उनके गले में अंगौछा कसा था। महिपाल के साढ़ू सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को मोहम्मदाबाद कोतवाली में उनके कपड़ों से शिनाख्त कर ली थी।
इसके बाद हथियापुर निवासी महिपाल के भांजे रामवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मऊदरवाजा थाने में लालू नाई निवासी हथियापुर और अमित यादव निवासी ग्राम कुड़ा थाना नयागांव जिला एटा और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में कहा कि 11 अक्तूबर को सुबह नौ बजे लालू और अमित बाइक से मामा महिपाल के घर कटरा बख्शी से गए थे। वहीं मामा ने लालू से अपने उधार दिए रुपये मांगे, तो दोनों रुपये देने के बहाने उन्हें अपने साथ ले गए।
महिपाल सोने की चेन, अंगूठी पहने थे। 20 हजार रुपये उनके पास थे। रुपये के लालच में हत्या कर शव मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें