फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Tue, 06 Jun 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बलिया नगला निवासी बृजेश कुमार ने गांव के संतोष कुमार, गीता, अंजली, राजन, प्रिंस, रघुवर दयाल, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव पंजूखिरिया निवासी श्याम नारायण के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि वह ट्रक चालक है। अक्सर घर से बाहर रहता था। पिता विश्राम सिंह के नाम पर कृषि भूमि है। 4 जून 2022 को चाचा संतोष कुमार सहित सभी लोग पिता को बेहोशी की हालत में तहसील बुलाकर ले गए। वहां पिता से खेत का बैनामा चाची गीता देवी के नाम पर करवा लिया। इसके बाद पिता को सभी लोगों ने घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन

कई बार पिता से मिलने का प्रयास किया, लेकिन इन लोगों ने मिलने नहीं दिया। 17 सितंबर 2022 को चाचा संतोष सहित सभी लोगों ने पिता की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में उसको कोई सूचना भी नहीं दी। गांव के लोगों की सूचना पर वह पहुंचा। वहां लोगों ने बताया कि यह लोग जब पिता का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तो उनके मुंह से खून निकल रहा था। इन लोगों ने खेत हड़पने की नियत से पिता की हत्या कर दी। तहरीर देने के बाद भी थाने में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें