फर्रुखाबाद। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने शुक्रवार को ट्रेन से दिल्ली तक का सफर किया और ट्रेन से ही वापस आ गए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री डीजल व पेट्रोल की बचत करने आह्वान कर रहे हैं। हालांकि वह अधिकतर दिल्ली का सफर ट्रेन से ही करते रहे। अब प्रधानमंत्री के आह्वान पर वह दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज आदि लंबे रूट का सफर एक वर्ष तक ट्रेन व बस से ही करेंगे। उन्होंने कहा कि जब उनके लिए ट्रेन व बस का सफर नि:शुल्क है तो वह पैसा और डीजल-पेट्रोल क्यों खर्च करें। वह हमेशा एक ही कार से चलते हैं। कोई काफिला साथ में नहीं जाता।