फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में सांसद ने फहराया झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सांसद ने रस्सी खींचकर झंडा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया।

कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार सुबह 9.15 सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। विधायक सुशील शाक्य, डॉ.सुरभि, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शासन से ध्वजारोहण का समय 10.15 बजे निर्धारित था। सभागार से निकलने के बाद सांसद ने 10.24 बजे झंडा फहराया और पंच प्रण की शपथ दिलाई। डीएम पास में खड़े रहे। इसके बाद डीएम ने अपने प्राणों की आहुति देने वाले रक्षा कर्मियों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कलक्ट्रेट गेट पर डीएम व जनप्रतिनिधियों ने स्थापित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पौधारोपण भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें अपने देश के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व प्रगति के पथ पर ले जाने वाले महान व्यक्तियों को नमन करने का अवसर मिला है। जिनका नाम इतिहास में बहुत अधिक दर्ज नहीं है, लेकिन उन्होंने कर्तव्यपथ पर चलकर देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम से देश को अभिसिंचित किया है। आगामी सप्ताह में जब चंद्रयान -3 अपना सफर पूरा कर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा तो हम सभी देशवासियों को नए रोमांच से भर देगा।
जिलाधिकारी व नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने एमआईसी फतेहगढ़ में फीता काटकर अमृत वाटिका का शुभारंभ किया। वहां स्थापित शिलाफलकम का अनावरण कर अमर शहीदों का वंदन किया। ईओ रविंद्र कुमार, प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर आदि मौजूद रहे।


-
गांधी जी को भूले जनप्रतिनिधि
कलक्ट्रेट में झंडा फहराने के बाद सांसद, विधायक सहित सभी भाजपा नेता गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चले गए जबकि सभागार में एक घंटे तक मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखने के बाद सीधे चले गए। जिलाधिकारी ने वापस सभागार पहुंचकर अधिकारियों सहित गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
-
पेरोल पर छूटे हत्यारोपी पूर्व सैनिक को किया सम्मानित
कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद वहां मौजूद हत्या के आरोप में जेल से पेरोल पर छूटे पूर्व सैनिक सुबोध अवस्थी को सांसद मुकेश राजपूत व विधायक सुशील शाक्य ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह सम्मान चर्चा का विषय बना रहा। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया यदि किसी जनप्रतिनिधि ने सम्मानित किया है तो वह मना भी नहीं कर सकते।
-

अधिकारियों को नहीं मालूम ध्वजारोहण व झंडा फहराने में अंतर
15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस पर ध्वजारोहण किया जाता है। इसमें तिरंगे को कुछ नीचे बांधा जाता है। और निर्धारित समय पर रस्सी खींचकर तिरंगे को ऊपर उठाते हुए फहराया जाता है जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पहले से ऊपर झंडा बांधकर निर्धारित समय फहराया जाता है। जनपद में कलक्ट्रेट सहित सभी विभागों में ध्वजारोहण की जगह झंडा फहराया गया। इस सवाल पर अधिकारी इसमें अंतर नहीं बता सके।


विकास भवन में सीडीओ ने फहराया झंडा
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने विकास भवन में झंडा फहराकर राष्ट्रगान किया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभागार में हुए कार्यक्रम में कई कर्मचारियों ने देश भक्ति के गीत गाकर सुनाए। सीडीओ ने कहा कि देश को जो स्वतंत्रता मिली है उसे बरकरार रखने के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करें। 12 अक्टूबर 2021 को पश्चिम बंगाल में शहीद हुए शैलेंद्र दुबे की मां व बहन को माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
एसीएमओ व कर्मचारी गायब रहे
फतेहगढ़ स्थित सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाया। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी एसीएमओ डॉ.मलिक आलमगीर व अधिकांश लिपिक गायब रहे। एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम, डाॅ.दलवीर सिंह, डॉ.सर्वेश यादव, जिला प्रशासनिक अधिकारी निष्ठा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें