फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सांसद ने हरी झंडी दिखाकर कालिंदी एक्सप्रेस को प्रयागराज किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के लोगों को प्रयागराज से जोड़ने के लिए शुरू की गई कालिंदी एक्सप्रेस को सांसद मुकेश राजपूत ने शनिवार सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन स्थानीय स्टेशन से आठ यात्रियों ने यात्रा की। सांसद ने कहा कि प्रयागराज तक ट्रेन होने से जिले को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रीन एक्सप्रेस-वे जिले को दिलवाना उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।
भिवानी से कानपुर सेंट्रल के बीच चल रही कालिंदी एक्सप्रेस को प्रयागराज तक बढ़ाने के लिए सांसद मुकेश राजपूत ने रेलमंत्री से मांग की थी। उसी के अनुपालन में रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को प्रयागराज तक बढ़ा दिया। इसी के तहत शनिवार सुबह भिवानी से ट्रेन यहां पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर चार पर सांसद मुकेश राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

पहले दिन स्टेशन से आठ यात्रियों ने प्रयागराज की सामान्य टिकट खरीदकर यात्रा की। सांसद ने कहा कि कालिंदी एक्सप्रेस प्रयागराज तक हो जाना बड़ी उपलब्धि है। इस ट्रेन से छात्रों, अदालती कामों और संगम में स्नान करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा। आश्वस्त किया कि अभी कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन की बात भी चल रही है। आने वाले दिनों में इस पर भी सफलता मिलना तय है। उन्होंने कहा कि हर हाल में जिले से होकर ही एक्सप्रेस वे निकलेगा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, डीएस गंगवार, अनिल तिवारी, राहुल राजपूत आदि थे। इधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय गर्ग ने कहा कि यदि इस ट्रेन में चेयरकार लगा दी जाए, तो व्यापारी वर्ग को काफी फायदा होगा।
इंसेट.....
कालिंदी एक्सप्रेस का अब होगा नया नंबर-
कालिंदी एक्सप्रेस का अब नया नंबर होगा। पहले यह ट्रेन 14723/14724 नंबर से जाती और आती थी। अब ट्रेन का नंबर बदलकर 14117/14118 कर दिया गया है। इस गाड़ी को प्रतिदिन चलाया जाएगा। इसकी नई समय सारिणी भी जारी कर दी गई। इसके तहत अब यह ट्रेन भिवानी से शाम 19:40 पर चलकर फर्रुखाबाद में सुबह 5:30 पर पहुंचेगी। फर्रुखाबाद से प्रयागराज के लिए सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यही ट्रेन प्रयागराज से शाम 3:50 बजे फर्रुखाबाद के लिए रवाना होगी। फर्रुखाबाद स्टेशन पर रात 9:50 बजे पहुंचेगी। आधा घंटा रुकने के बाद 10:20 बजे भिवानी के लिए प्रस्थान करेगी। अब इस ट्रेन में 17 की बजाय 21 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें