फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला को आग में धकेलने में मां- बेटे पर मुकदमा

Fri, 14 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पशुओं को बेवजह मारने से मना करने पर भतीजे ने चाची को आग में धकेल दिया। महिला के पति ने अपनी भाभी व भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव रानीपुर गौर निवासी बृजेश कुमार के पशु बाहर बंधे थे। उनका भतीजा रचित बेवजह पशुओं को मार रहा था। तभी बृजेश की पत्नी मौर्य श्री बाहर निकली और विरोध किया इस पर रचित ने पास में पड़ी गन्ने की सूखी पतेल में आग लगा दी और चाची मौर्य श्री को उसमें धक्का दे दिया। आसपास लोगों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

जब रचित की मां सुमन से शिकायत की तो वे अपने बेटे का पक्ष लेकर लड़ने लगीं। मौर्य श्री को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गुरुवार को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौर्य श्री के पति बृजेश कुमार ने भाभी सुमन व भतीजे रचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें