फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 1800 अवेदकों के चालू नहीं हो पा रहे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
बिजली मीटर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग में मीटर न होने से जिले के करीब 1800 से अधिक आवेदकों के कनेक्शन चालू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

कनेक्शन का निर्धारित शुल्क जमा होने के बाद भी लाइन चालू नहीं हो पा रही है। वहीं कुछ उपभोक्ता बिना मीटर के ही बिजली का प्रयोग कर रहे हैं।
बिजली विभाग में पिछले छह माह से मीटर की किल्लत है। झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
दो किलोवाट के घरेलू कनेक्शन पर 2100 रुपये शुल्क जमा कराया जाता है। उपभोक्ता औपचारिकताएं पूरी करने के साथ फीस जमा कर रहे हैं, लेकिन विभाग से मीटर न मिल पाने से उनका कनेक्शन चालू नहीं होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा दुकानों के लिए कामर्शियल कनेक्शन और किसानों के नलकूप कनेक्शनों पर भी मीटर लगवाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है।
शहर में करीब 1000 कनेक्शन ऐसे हैं, जो मीटर न लग पाने से चालू नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र घरेलू व निजी नलकूपों सहित करीब 500, कायमगंज खंड में करीब 375 कनेक्शन मीटर न मिलने से चालू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता स्टोर राकेश कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि नया टेंडर न होने से सिंगल पेज मीटर की किल्लत है।
फिर भी दूसरे डिस्काम से मीटर मंगाए जा रहे हैं।
डबल फेज मीटर की अब उतनी समस्या नहीं रही।
शीघ्र ही मीटर की आपूर्ति कर समस्या निस्तारित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें