फोटो-10, कमालगंज के रामलीला मैदान में आतिशबाजी खरीदने को लगी भीड़। संवाद
कमालगंज। कस्बे के रामलीला मैदान में आतिशबाजी का बाजार सजाया गया है। दिवाली के दिन खरीदारी को ग्राहकों का मजमा लगा रहा।
अनार, चरखी, लाइट, रॉकेट की मांग अधिक रही। इस बार पटाखों की कीमतों में बढ़ोतरी रही। प्रतिबंधित पटाखों पर पुलिस बराबर नजर रखती रही।
रामलीला मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगी हैं। सोमवार को सुबह होते ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार धमाकों व आवाज वाले पटाखों के स्थान पर रोशनी, अनार, फुलझड़ी की खरीद जमकर हुई। बच्चों की पसंद के हिसाब से लोगों ने पटाखे खरीदे। इधर, दस दिनों से आलू में आई तेजी से बाजार में अच्छी खरीदारी हुई।