फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Wed, 19 Jul 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज । छत पर बैठे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाकर भागते समय वृद्ध की छत से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी 80 वर्षीय वृद्ध खुदाबक्श अपनी छत पर बैठे थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह छत से भागे तो नीचे जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे।
जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर पर पत्नी असगरी बेगम व परिवार की अन्य महिलाएं बदहवास हो गईं। खुदाबक्श के पांच पुत्र हैं। सभी दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने बताया गर्मी के मौसम में बंदर और कुत्ते खूंखार और कटखने हो जाते हैं। इन दिनों सीएचसी में एआरबी लगवाने के लिए आम दिनों से दोगुने मरीज आ रहे हैं। हर रोज 65 से 70 एआरबी लगाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें