फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चिलसरा मार्ग पर दुर्घटना में मोबाइल दुकानदार की मौत

Sun, 21 Apr 2024 02:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दोस्त की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार मोबाइल दुकानदार की दुर्घटना में मौत हो गई। उसका शव भोर में चिलसरा रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला। गमगीन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

कायमगंज के गांव अताईपुर खटको निवासी मोहम्मद जीशान (36) मोबाइल की दुकान चलाता था। वह शुक्रवार शाम बाइक से शहर के मोहल्ला छावनी निवासी दोस्त तौफीक की शादी में शामिल होने आया था। रात करीब साढ़े 12 बजे वह बाइक से अकेला ही घर के लिए चला। चिलसरा रोड पर रामनगर रमन्ना गुलजार बाग के सामने बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रात में किसी को पता नहीं चला। परिजन मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास करते रहे। शनिवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर उसका मोबाइल देखा। मोबाइल में मिली मिस्डकॉल पर फोन किया, तो उसकी बुआ का बेटा शानू और मामा शारिक घटनास्थल पर पहुंचे।
जीशान चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घर पर बीमार पिता अतीक अहमद, मां शबाना बानो और पत्नी फैजी रहती है। छोटे भाई निजाब, गालिब व इमरान बाहर नौकरी करते हैं। परिजनों की मंशा के अनुरूप पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव सौंप दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मामा शारिक ने बताया कि उसके अभी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन


हेलमेट न होना व अधबनी सड़क मौत की बनी वजह
आसपास के लोगों का कहना है कि टाउनहाॅल पुरानी चुंगी से शमसाबाद के लिए सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। दुर्घटनास्थल पर कार्यदायी संस्था ने एक साइड की आधी सड़क बना दी है। आधी सड़क अभी नहीं बनी है। माना जाता है कि रात के वक्त अचानक सड़क ऊंची-नीची होने से बाइक फिसल गई होगी, इसीलिए काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। यदि हेलमेट लगाए होगा, तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें