फर्रुखाबाद। वादकारियों के मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण हो सके इसके लिए ग्राम न्यायालय न्यायाधीश विजय रतन गौतम ने मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया। ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 की धारा 9 ग्राम न्यायालय (प्रक्रिया एवं संव्यवहार) नियमावली, 2009 के नियम 9 के प्रावधानों के अन्तर्गत न्यायाधीश विजय रतन गौतम ने गुरुवार को अमृतपुर जन सेवा केंद्र, ग्राम हरिहरपुर वीरपुर, थाना राजेपुर में सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया। न्यायाधीश ने कहा कि ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 का उद्देश्य आम नागरिकों तक न्याय व्यवस्था की पहुंच को बढ़ाना है ताकि वादकारियों के मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया जा सके। (संवाद)