फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विधायक के पति का बना दिया गलत आय प्रमाणपत्र, लेखपाल के खिलाफ आरोप पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गलत रिपोर्ट के आधार पर विधायक के पति का 1.20 लाख रुपये वार्षिक आय का बनाया गया प्रमाणपत्र निरस्त कर लेखपाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। लेखपाल पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि के पति हाॅस्पिटल संचालक अजीत गंगवार का एक मार्च को आय प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसमें उनकी आय 10 हजार रुपये व 1.20 लाख रुपये वार्षिक दर्शाई गई। जबकि उनकी आय इससे कई गुना अधिक है। मामले का खुलासा होने पर अधिकारियों ने आय प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि पांच अक्तूबर को आय प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक के पति अजीत गंगवार ने आय प्रमाणपत्र बनवाने से ही मना कर दिया। रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल के खिलाफ पहले से विभागीय कार्रवाई चल रही थी। गलत तथ्यों पर आय प्रमाणपत्र बनाने के संबंध में भी लेखपाल को आरोप पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें