फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मिक्सर मशीन पलटी, दबकर श्रमिक की मौत

Sat, 13 Jan 2024 03:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लिंटर डालकर लौटते वक्त मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी लोग एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव इस्लामगंज निवासी ब्रजकिशोर (35) गुरुवार आधीरात के बाद लिंटर डालने के बाद साथियों के साथ मिक्सर मशीन लेकर घर की ओर जा रहे थे। मऊदरवाजा थाने के गांव गढि़या-बघार मार्ग पर अचानक मशीन पलट गई। ब्रजकिशोर मशीन के नीचे दब गया। साथियों ने काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला।
इसके बाद उसे एंबुलेंस से रात करीब दो बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने से इलाज के दौरान सुबह साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पत्नी ब्रजरानी व अन्य परिजन पहुंच गए। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। तीन बच्चों में निहाल (15), अंश (12) व 10 साल की बेटी है। मजदूरी से ही परिवार का भरण पोषण हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें