कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शौच के लिए गई बालिका लापता हो गई। उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय बालिका सोमवार शाम घर से पास के ही खेत की तरफ शौच के लिए गई। वहाँ से वह लापता हो गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन के लिए निकले मगर कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने अंदेशा जताया है कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया है। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।