फर्रुखाबाद के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित युवती शुक्रवार दोपहर बाद फतेहगढ़ कोतवाली पहुंची। वहां उसने भाई के पकड़े जाने के विरोध में खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उसे बचाकर हिरासत में ले लिया। युवती का आरोप है कि उसने पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी की बहन की तहरीर पर उसके भाई के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती ने सीओ सिटी पर विवेचना में लापरवाही के आरोप लगाए।