फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान में लाखों के जेवर चोरी

Fri, 11 Mar 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दुकान के बाद जानकारी करती पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी पांचाल घाट पर सराफा दुकान का शटर उचकाकर लाखों के जेवर और नगदी चोरी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाएड व फिंगर प्रिंट टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है । एसपी ने लापरवाही बरतने पर चौकी के दो सिपाहियाें को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव भगुआ नगला निवासी अरविंद यादव की पुरानी पांचाल घाट पर सराफा दुकान है। बुधवार की रात अरविंद दुकान बंद कर घर चले गए। रात को किसी समय चोरों ने दुकान के शटर को उठा कर दुकान के अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के काउंटर को तोड़ दिया और वहां रखे सोने चांदी के जेवर निकाल लिए। साथ ही गोलक से नगदी भी निकाल ले गए।

गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने जब दुकान के शटर को उठा देखा तो इसकी जानकारी अरविंद को दी। दुकानदार समेत आसपास के कई दुकानदार मौके पर पहुंचे। दुकान से सारा सामान गायब देखकर दुकानदार दंग रह गए।  सूचना मिलने पर कोतवाल देवेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने डॉग स्क्वाएड और फिंगर प्रिंट टीम को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


टीम ने मौके पर जाकर जांच की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। डॉग स्क्वाएड भी इधर-उधर घूमता रहा। दुकान में चोरी होने पर दुकानदारों ने आक्रोश दिखाया। आरोप लगाया कि चौकी पुलिस केवल वसूली करने में ही लगी रहती है। गश्त के नाम पर पुलिस खानापूरी करती है। कोतवाल ने दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। दुकानदार ने बताया कि दुकान से 3.50 लाख के जेवर और 3400  रुपये चोरी हो गए। कोतवाल ने बताया कि लापरवाही में चौकी के दो सिपाहियों को चौकी से हटाने की सिफारिश एसपी से की थी। एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें