फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कस्बा के जहानगंज मार्ग पर नवोदय विद्यालय से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव पर घास पड़ी थी और गले में अंगौछा कसा हुआ था। इससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सड़क किनारे झाड़ियों में कुछ लोगों ने पानी भरे गड्ढे में करीब 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा देखा गया।
शव कई दिन पुराना लग रहा था। पानी में शव फूल जाने से चोट आदि के निशान भी स्पष्ट नहीं हो रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची उसने छानबीन के बाद फोरेंसिंक टीम को बुलाया।
उसने नमूने एकत्रित किए। अधेड़ सफेद पजामा व सफेद कुर्ता पहने था। उसका चेहरा पहचाना नहीं जा सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवा दिया है। काफी प्रयास के बावजूद शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें