फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संबधी अपराधों में कार्रवाई न होने पर नपेंगे थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला संबंधी अपराधों में कार्रवाई में हीलाहवाली करने पर थानेदार नपेंगे। आईजी ने अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आईजी जोन प्रशांत कुमार ने शनिवार की रात पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सभी थानेदार अपने क्षेत्र में गश्त तेज करें। आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने बीट के सिपाही से लेकर हल्के के दरोगा को छोटे से छोटे मामले को संज्ञान में लेकर जांच करने के निर्देश दिए।
थानों पर प्रतिदिन फरियादियों की शिकायत पर सुनवाई कर उनकी समस्या निस्तारित करें। आईजी ने सभी थानों में आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करने के बाद कई थानेदारों को मामले लंबित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अजय प्रताप, सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय, सीओ कायमगंज सोहराब आलम, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें