फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इफ्तार पार्टी में मुस्लिम लिबास पहनकर आने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के एक विद्यालय में इफ्तार पार्टी मनाने के लिए मुस्लिम लिबास पहनकर स्कूल पहुंचने की बच्चों को सूचना जारी की गई। इसका अभिभावकों सहित हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध किया। विरोध पर पहुंची पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने विद्यालय प्रबंधन से जानकारी की। प्रबंधन ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को शहर के रेलवे रोड स्थित एक स्कूल में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार पर रमजान पार्टी का आयोजन प्रस्तावित किया गया। इसके लिए संबंधित शिक्षिका ने विद्यालय के ग्रुप पर एक ऑडियो मैसेज डालकर बच्चों को सफेद कुर्ता-पायजामा, टोपी लगाने और छात्राओं को घाघरा-शरारा और हिजाब पहन कर आने की बात कही।



ड्रेस कोड में टोपी न होने पर सिर पर सफेद रूमाल बांधने के निर्देश दिए। स्कूल की ओर से जारी संदेश का कुछ अभिभावकों ने विरोध किया। हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि जिले को केरल नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने इसको लेकर वह पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। कहा कि स्कूल को इस तरह का कार्यक्रम नहीं करना चाहिए। हिंदू महासभा के लोग कल विद्यालय के बाहर खड़े होकर निगरानी करेंगे। मामले की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल जेपी शर्मा ने हिंदूवादी नेताओं से बातचीत की। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें