कमालगंज। सीबीएसई दसवीं के नतीजे आते ही सफल छात्र खुशी में झूम उठे। किसी ने मंदिर जाकर मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाया तो किसी ने घर में ही आशीर्वाद लिया। बेहतर परिणाम से विद्यालयों में भी उल्लास छाया रहा। एक-दूसरे को बधाई दी।
कस्बे के जेएसएम पब्लिक स्कूल के सभी परीक्षार्थियों ने सफलता का परचम फहराया। छात्र आयुष कुमार पाल ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 93 फीसदी अंक प्राप्त कर तान्या यादव दूसरे व 91 फीसदी अंक प्राप्त कर दीपांशी यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं रिया सिंह ने 90, जोया शेख ने 87.6, प्रियांशू यादव 86.5, आन्या वर्मा 81.6, अमित गुप्ता 81.2, रचित दुबे 81, सिदरा 80.2, शाहिद खान 80.2 फीसदी अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सफलता पाई। उप प्रधानाचार्य बृजेन्द्र कुमार, प्रबंधक श्यामसरण यादव, रविशरण यादव ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
वहीं राजपूताना पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल में सभी छात्र सफल रहे। प्रगति राजपूत ने 85.4, उत्कर्ष दुबे व आदित्य कटियार ने 85, अंश यादव ने 84.8, कार्तिक सिंह ने 84.6, शिवनरायन मिश्रा ने 84.2, अस्मिता राठौर को 84 प्रतिशत अंक मिले। छात्रों ने विद्यालय में गुरुजनों से आशीर्वाद लिया।