फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: व्यापारी की दुकान के ताले तोड़कर नगदी व गल्ला चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद घटना की जानकारी देते गल्ला व्यापारी डमरू शर्मा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। गल्ले की दुकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व अनाज के बोरे चोरी करके ले गए। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर आस पास के अन्य लोगों से जानकारी की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी राजू शर्मा की मार्डन इंटर कॉलेज के पास गल्ले की दुकान है। राजू शुक्रवार की रात को दुकान बंद करके घर आ गए थे। रात में किसी समय चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दुकान के अंदर से 21 बोरा गेहूं, दो बोरा सरसों, एक बोरी तिल व पांच हजार की नकदी गोलक से चोरी करके ले गए।
शनिवार की सुबह दुकान के पास से गुजरे ग्रामीण ने ताले टूटे होने की सूचना राजू शर्मा को दी। राजू मौके पर पहुंचे और दुकान के अंदर जाकर देखा। राजू ने बताया कि चोर चालीस हजार रुपये का गल्ला व नगदी चोरी करके ले गए है। एसओ मनोज भाटी ने मौके पर निरीक्षण कर चोरी की घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया। राजू ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें