फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कायमगंज स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। व्यापारी नेताओं ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देकर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मॉडल स्टेशन के दर्जा प्राप्त स्टेशन पर व्यापारियों को कोई सुविधा नहीं मिलती है।

शनिवार को जिला भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में व्यापारी नेता स्टेशन पहुंचे। व्यापारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि कायमगंज में आलू, तंबाकू, जरदोजी का बड़े पैमाने पर कारोबार है। यहां से व्यापारियों का आगरा, लखनऊ, कानपुर, जयपुर व हावड़ा आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

व्यापारियों को फर्रुखाबाद से ट्रेन पकड़ना मुश्किल हो जाता है। यहां हर रोज बुकिंग विंडो से पांच लाख रुपये की आय है। व्यापारियों ने एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19,715, 19,716, 13,168 व 13,167 के ठहराव के लिए मांग रखी। इस दौरान जिला महामंत्री अनुपम अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आलोक सक्सेना, संगम शाक्य, रामप्रकाश शाक्य व अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें