फर्रुखाबाद। मेडिकल स्टोर कर्मी की हत्या में महिलाओं से पूछताछ के बाद पुलिस एक युवक को तलाश कर रही है। हत्या को लेकर कई तथ्य सामने आए हैं। एसओजी भी कायमगंज में डेरा डाले है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जटवारा निवासी सुमित माथुर(20) गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। गांव ज्यौरा के पास 22 सितंबर को उसका शव बोरे में मिला था।
उसके पैर बंधे थे। उसके मोबाइल की काल डिटेल निकालने के बाद पुलिस ने मोहल्ले की तीन महिलाओं व दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
उसने अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने मोबाइल नंबर के सहारे एक युवक की तलाश में एटा के अलीगंज में कई स्थानों पर सोमवार रात दबिश मारी, लेकिन युवक चकमा देकर भाग गया।
मंगलवार को युवक के मोबाइल नंबर की लोकेशन कायमगंज की मिली। एसओजी उसकी तलाश में कायमगंज पहुंची तब तक मोबाइल स्वीच आफ हो गया।