फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेडिकल स्टोर संचालक की मार्ग दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मेडिकल स्टोर संचालक की मार्ग दुर्घटना में माैत हो गई। कई वाहन उसके ऊपर से गुजर गए। इसके चलते शव क्षतविक्षत हो गया। मोबाइल व आधारकार्ड मिलने से शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव कन्हऊ पट्टिया निवासी राधा किशन राजपूत 27 वर्ष की जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव नगरिया में मेडिकल स्टोर है। राधा किशन बाइक से शनिवार को आ रहे थे। गांव नगला जोधा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राधाकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। शव सड़क पर होने के कारण कई वाहन ऊपर से गुजर गए। इसके कारण शव क्षत-विक्षत हो गया। राहगीर की सूचना पर एसओ जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन की तो मौके पर राधा किशन का मोबाइल व आधार कार्ड मिला। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकरी दी। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया। मौके पर दो जोड़ी चप्पल मिलने से पुलिस आस पास काफी देर तक छानबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें