फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एमडी को गुणवत्तापूर्ण नहीं मिला विद्युतीकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित किशोर ने बुधवार को जनपद का निरीक्षण किया। सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान किए जाने वाले विद्युतीकरण कार्य गुणवत्तापूर्ण न मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हिदायत दी कि विद्युतीकरण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने राजस्व बढ़ाने व रिस्पोंस डिस्टीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने के लिए कहा।
बुधवार को एमडी अमित कुमार ने इटावा-बरेली हाईवे के साथ ही अन्य स्थानों पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य देखे। दोपहर बाद उन्होंने लकूला बिजली घर का निरीक्षण करने के बाद समीक्षा बैठक की। एमडी ने कहा कि जनपद में सड़क चौड़ीकरण के कार्यों में विद्युतीकरण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहे हैं। कार्य कराने वाली संस्था भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने के लिए निर्देशित करें।
विज्ञापन

मसेनी चौराहा के पास टेढ़े-मेेढ़े पोलों को ठीक कराने के लिए कहा। एमडी ने बिजनेस प्लान व आरडीएसएस के कार्य भी मानक के अनुसार करवाए जाने के लिए मातहतों को निर्देश दिए। जनपद के सभी फीडरों को ठीक कराते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति कराएं। करीब पौन घंटा रुकने के बाद एमडी चले गए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान सिंह और अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।



आज ठंडी सड़क उपकेंद्र 12 से दो बजे तक रहेगा बंद
अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि इटावा-बरेली हाईवे पर एनएचएआई द्वारा 33 केवी ओवरहेड लाइन को अंडरग्राउंड में परिवर्तित किया जाना है। इसका कार्य चार अप्रैल को होना प्रस्तावित है। इसके चलते गुरुवार को दोपहर 12 से दो बजे तक 33/11 केवी ठंडी सड़क उपकेंद्र के अंतर्गत सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें