एप से भेजी गई खबर) संवाद न्यूज एजेंसी शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव अलेपुर निवासी ग्रामीण की 20 वर्षीय बेटी ने सोमवार सुबह घर में चाय बनाई। घर से कुछ दूरी पर जनवरों के लिए झोपड़ी पड़ी झोपड़ी है। चाय पीने के बाद वह झोपड़ी में चली गई। वहां उसने रस्सी झोपड़ी लगी धन्नी में बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन झोपड़ी में गए। वहां उन्होंने बेटी को फंदे पर लटा देखा तो चीख पुकार मचा दी। इससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने तत्काल बेटी को फंदे से उतार लिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भाई, पिता व मां रो-रोकर बेहाल हो गए। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि पुलिस को इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो पुलिस मामले की जांच करेगी।