फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये की मांग कर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी फरहनाज पुत्री सनवर खान ने पति मुुस्तकीम, ससुर मुकीम, सास बन्नो, ननद आरजू, यासमीन निवासीगण इमलीदरवाजा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि उसका तीन वर्ष पहले निकाह हुआ था। इसके कुछ दिन बाद ही ससुुराल वाले दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में तीन लाख की मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने 26 दिसंबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। एसओ जेएल सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें