फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Sun, 01 Mar 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना जहानगंज के गांव मीरपुर निवासी भंवर पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि उसने पुत्री गोमती देवी का वर्ष 2016 में थाना नवाबगंज के गांव नगला दुली निवासी युवक से शादी की थी। दहेज में पांच लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ। 24 फरवरी को बेटी के साथ दामाद, ससुर, सास, देवर व देवरानी ने मारपीट की और बच्चे छीन कर घर से निकाल दिया। पुत्री गोमती देवी रात में 9:00 बजे घर आई। पुत्री की हालत देखकर अगले दिन उसकी ससुराल पहुंचा तो ससुरालियों ने गाली-गलौज कर भगा दिया।वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम सिंह ने बताया तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें