फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने के बाद विवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, तोड़ दी शादी

Mon, 19 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने के बाद विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। बाइक व तीन लाख रुपये न दे पाने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाने के गांव पचपुखरा निवासी ब्यूटी कुशवाह ने मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव शहादतपुर निवासी पति अखिलेश शाक्य, सतीश शाक्य, ह्रदेेश कुमारी, प्रीतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 30 जनवरी को क्रिश्चियन कालेज मैदान में शादी हुई थी।

शासन से मिले 20 हजार रुपये पति ने जबरन निकलवा लिए। बाइक व तीन लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। चार अप्रैल को ससुराल गई मां के सामने भी अभद्रता की गई। ससुरालीजन फोन करके जान से मारने की धमकी देते हैं। पुुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें