कंपिल। रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत हुई होगी।
रुदायन रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवक का लोगों ने क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। इस पर स्टेशन मास्टर श्याम सिंह ने जीआरपी कायमगंज चौकी को मेमो भेजकर सूचना दी।
दरोगा सत्यवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। युवक के पैंट की जेब से बिना सिम कार्ड का एंड्रायड मोबाइल फोन मिला।
पर्स से 982 रुपये व सेंट्रल बैंक ऑफ बहरीन के दो दीनार मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।