फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कस्बा निवासी एक महिला से रास्ते में युवक ने छेड़छाड़ की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया कि तीन अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे वह पति की दवा लेने जा रही थी। रास्ते में निक्कू उर्फ विकास ने उसे पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी के माता-पिता का भी सहयोग है। उसने बताया कि आरोपी पहले भी गाली-गलौज कर धमकी दे चुका है। महिला ने आरोप लगाया कि युवक तमंचे के बल पर धमकाता है और भय का माहौल बनाता है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्र ने बताया कि विकास का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें