फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मलेरिया इंस्पेक्टर का वेतन रोका, वन विभाग से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी बैठक ली। जिला मलेरिया विभाग का काम ठीक न होने पर डीएम ने मलेरिया इंस्पेक्टर का वेतन रोक दिया। वहीं बैठक में न आने पर वन विभाग से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों से 29 जून तक अभियान का माइक्रो प्लान व दो जुलाई तक दस्तक अभियान का माइक्रो प्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभियान सफल बनाएं।
15 जुलाई तक जिले में 100 प्रतिशत आभा आईडी बना ली जाएं। डीएम ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल व सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सफाई अभियान चलाया जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों की बिक्री पर शिकंजा कसे। पानी की टंकियां साफ कराने के साथ नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्कूल, कॉलेजों में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में वन विभाग का कोई प्रतिनिधि उपस्थित न होने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया। मलेरिया विभाग द्वारा सही कार्य न करने पर मलेरिया इंस्पेक्टर के वेतन पर रोक लगा दी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करने के निर्देश दिए। सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, सीवीओ डॉ. नीरज गौतम व सभी विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें