फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना कनेक्शन चल रहे मलेरिया विभाग की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पिछले 20 वर्षों से बिना कनेक्शन बिजली फूंक रहे मलेरिया विभाग की आखिरकार शुक्रवार को केबल काटकर बत्ती गुल कर दी गई। अब सीएमओ से इस अवधि का बिल वसूलने के लिए चेकिंग रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

फतेहगढ़ स्थित सीएमओ कार्यालय के निकट मलेरिया व फाइलेरिया विभाग 20 वर्ष से चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था जबकि सीएमओ के अधीन पांच भवनों में अलग-अलग बिजली कनेक्शन हैं। मलेरिया व फाइलेरिया विभाग में बिजली कनेक्शन कराने की दोनों विभागों ने सुध नहीं ली जबकि बिजली विभाग के अधिकारी व विजिलेंस टीम बिना कनेक्शन रोशनी के लिए एक बल्ब जलाने वाले गरीबों पर एफआईआर कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिना कनेक्शन चल रहे सरकारी विभाग के संबंध में अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में, मलेरिया विभाग में गड़बड़ी का डंक, दो दशकों से बिजली चोरी से हो रहा रोशन, शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इससे दोनों विभागों में खलबली मच गई। सीएमओ कार्यालय में कनेक्शन की पत्रावली ढूंढी गई, लेकिन नहीं मिली। दूसरी ओर बिजली विभाग में सीएमओ के नाम से मलेरिया विभाग के कनेक्शन के बारे में रिकार्ड देखा गया।
चोरी की बिजली से विभाग चलने की पुष्टि होने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लाइनमैन ने खंभे पर चढ़कर मलेरिया विभाग का केबल काट दिया। इससे विभाग की बिजली गुल हो गई। विभाग में अंधेरा छा गया।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि मलेरिया विभाग में बिजली कनेक्शन न हाेने की बात किसी भी कर्मचारी ने नहीं बताई थी। शीघ्र ही पत्राचार कर कनेक्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन

1314 वाट बिजली हो रही थी चोरी
एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि मलेरिया विभाग का कनेक्शन न होने से उन्होंने बिजली केबल कटवा दिया है। चेकिंग के दौरान विभाग में 1314 वाट लोड चलता मिला। इसकी चेकिंग रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कनेक्शन न होने तक बिजली केबल नहीं जोड़ा जाएगा।
बिल के साथ पेनाल्टी भी वसूली जाएगी
अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह ने बताया कि मलेरिया विभाग में बिजली चोरी की पुष्टि हुई है। चेकिंग रिपोर्ट मिलने पर पेनाल्टी सहित बिल वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें