फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तारपीन तेल की दुकान में भीषण आग, दमकलकर्मी सहित आठ झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गंगा दरवाजा रोड स्थित मुख्य चौराहे के पास तारपीन के तेल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

एक कर्मचारी व दमकलकर्मी समेत आठ लोग झुलस गए। करीब दो घंटे बाद पड़ोसी जनपद एटा व फर्रुखाबाद से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया गया।

गंगा दरवाजा रोड पर मुख्य चौराहे के पास जवाहरगंज सब्जी मंडी निवासी मदन गोपाल उर्फ डिंपल गुप्ता की तेल की दुकान है। बुधवार दोपहर दुकान में अचानक आग लग गई। इमारत की ऊपरी मंजिल में डिंपल के रिश्तेदार रहते हैं। आग की लपटें देख वहां मौजूद परिवार बाहर आ गया। सूचना पर इंस्पेक्टर भोलेंद्र चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने नगरपालिका का टैंकर मंगाया। पानी डालने पर आग का गुबार तेजी से निकलने लगा। इससे दुकान कर्मचारी मोहल्ला कूंचा निवासी विकास वर्मा, पड़ोसी चाय दुकानदार उज्जवल और वहां से गुजर रहे गांव बड़ा बाजार निवासी समीर, गांव रुटौल निवासी ई-रिक्शा चालक शिवम व सवारी सूरज, 10 वर्षीय छात्रा सानिया, नोनियमगंज निवासी आसिफ आग के गुबार की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन

सूचना पर मुख्यालय और जनपद एटा की तहसील अलीगंज से एक-एक दमकल गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। दोनों गाड़ियों से पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाते समय अलीगंज के दमकलकर्मी मोनू भी झुलस गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवम, समीर, उज्जवल, सानिया, आसिफ को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बीच बाजार व भीड़भाड़ वाले इलाके में भीषण आग से खलबली मच गई। पुलिस ने दोनों ओर से ट्रैफिक बंद करा दिया। सीएफओ विजय प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर जाकर जायजा लिया।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि मदन गोपाल की दुकान में तारपीन तेल की बिक्री होती थी। किन्हीं कारणों से दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों की जानकारी करवाई जाएगी। मुख्यालय और अलीगंज से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि दुकान में तारपीन का तेल बेचने का काम होता था। लोगों में चर्चा यह भी रही कि तारपीन व कुछ अन्य केमिकल से डीजल-पेट्रोल बनाकर बेचा जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें