फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कपड़ा छपाई कारखाने में भीषण आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कपड़ा छपाई के एक बड़े कारखाने में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। यहां रखे रसोई गैस के तीन बड़े सिलिंडर फटने से टिनशेड उड़ गया। 200 से अधिक महंगी डिजाइनें, तीन गोदामों में रखा कपड़ा जल गया। दमकल, कारखाना कर्मियों व पुलिस ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 60 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला साहबगंज नारायणदास निवासी विजित कुमार साध उर्फ अप्पन का अंगूरी बाग में कपड़ा छपाई का बड़ा कारखाना है। गुरुवार रात किसी वक्त कारखाने के पीछे लगी कलेंडर मशीन के पास आग लग गई। वहीं रसोई गैस के तीन व्यावसायिक सिलिंडर भरे रखे थे। शुक्रवार सुबह करीब सवा तीन बजे विस्फोट हो गया। इससे ऊपर टिनशेड दूसरे कारखाने में करीब 50 मीटर दूर जा गिरा।

कारखाने के पीछे मकानों के दरवाजे हिलने पर लोगों ने छतों से देखा तो कारखाने में आग लगने का पता चला। साढ़े तीन बजे अप्पन को सूचना दी गई। दमकल को सूचना देकर वह परिवार के साथ कारखाना पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास गया। करीब आधा घंटे बाद पहुंची दमकल ने तीन घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन




आग से कारखाने में रखी कपड़ा छापने वाली करीब 200 डिजाइनें, पैकिंग में रखे करीब एक ट्रक दुपट्टे, छपाई के लिए रखे तीन अन्य गोदामों में भारी मात्रा में कपड़ा, अन्य कीमती मशीनें जल गईं। आग इतनी भीषण थी कि दूसरी मंजिल पर छत पर रखी नए कपड़ों की गांठें भी जल गईं। आग से 60 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया गया है।





पड़ोस के कारखाने से लाई जा सकी दमकल

दमकल को पड़ोस के कारखाने के अंदर से आग के स्थान तक ले जाया गया। करीब 20 मिनट में ही दमकल के टैंक का पानी खाली हो गया। इसके बाद कारखाने में मौजूद पानी भरे तीन टैंकों से पानी लेकर आग पर काबू पाया जा सका। यदि टैंकों में पानी नहीं होता, तो दिक्कत हो सकती थी।



-

- कारखाने में बिजली का कनेक्शन है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट भी हो सकता है। पहुंचने पर देखा कि आग बड़े क्षेत्र में फैली हुई थी। गोदामों पर ताले लगे थे, लेकिन इनमें आग लगी हुई थी। जांच के बाद स्थिति साफ हो सकती है।
विज्ञापन




- विजय प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें