फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माफिया संजीव पारिया की 7.35 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया व बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की पुलिस व प्रशासन ने 7.35 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। इसमें चार दुकानें व दो प्लाट शामिल हैं। माफिया की अन्य संपत्तियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने कैंट निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया (वर्तमान में जनपद शाहजहांपुर जेल में बंद), मोहल्ला कसरट़्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे (वर्तमान में इंस्पेक्टर हत्याकांड में उम्रकैद की सजा में मथुरा जेल में बंद), कादरीगेट थाना क्षेत्र की चौकी पांचाल घाट गांव बहादुरपुर निवासी जमानत पर रिहा वकील शिव प्रताप सिंह चीनू के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें आरोप लगाया कि माफिया संजीव पारिया की अगुवाई में यह लोग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। मुकदमे की विवेचना मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार कर रहे हैं। डीएम डाॅ. वीके सिंह के आदेश पर पुलिस व प्रशासन ने संजीव पारिया व उनके परिजनों के खाते सीज कर 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली थी। इसमें दो कॉलेज, कई दुकानें, प्लाट व धर्मशाला शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने संजीव पारिया की अन्य संपत्ति की खोज की। डीएम के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार सदर शृद्धा पांडेय व एसओ मऊदरवाजा अमित गंगवार ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की गल्ला मंडी में संजीव पारिया की चार दुकानें कुर्क कर ली। इसके बाद भोलेपुर का एक प्लाट व मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में एक प्लाट कुर्क किया।
एसओ अमित गंगवार ने बताया कि संजीव पारिया की 7.35 करोड़ की संपत्ति बुधवार को कुर्क की गई है। अन्य संपत्तियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनको भी कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें