फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माफिया बसपा नेता के पैतृक मकान व कॉलेज की फिर से नापजोख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे के पैतृक मकान व कॉलेज की लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं ने पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को कई घंटे तक नापजोख की। गांव के लोग दूर खड़े होकर तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे जीआरपी इंस्पेक्टर राम निवास यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा में मथुरा जेल में बंद है। गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया व उसके परिजनों की 113 करोड़ की संपत्ति पुलिस कुर्क कर चुकी है।
माफिया का मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन हरदोई जेल में बंद है। वहीं 50 हजार का इनामी भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन फरार चल रहा है। पुलिस व प्रशासन माफिया की अन्य संपत्तियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को माफिया के मोहम्मदाबद कोतवाली क्षेत्र के पैतृक गांव सहसापुर में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार व हरीश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। माफिया के आवास की नापजोख करने के बाद महेश दुबे अपूर्वा दुबे डिग्री व लॉ काॅलेज की जमीन की नापजोख की गई। बने हुए भवन की ऊंचाई व लंबाई भी नापी गई। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर नापजोख कर रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें